विश्व के प्रमुख संगठन

 विश्व बैंक 

विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वृत्तीय संस्था है जो विकासशील देशों को आर्थिक सहायता, और तकनीकी सलाह प्रदान करती है जो विकासशील देशों में गरीबी से लड़ने और विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा विकास बैंक हैं। समूह का मिशन अत्यधिक गरीबों को समाप्त करना और समृद्धि को बढ़ावा देना है। 

मुख्यालय : वॉशिंगटन डी सी, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्थापना : 1944
कार्य शुरू किया गया : 1945
कुल सदस्य : 189
वर्तमान अध्यक्ष : अजय बंगा

यह केवल विकासशील देशों को ऋण करता है ।
• विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना जरूरी होता है ।
• विश्व बैंक समूह 5 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समूह है ।

मुख्य उद्देश्य : 

गरीबी हटाना और लोगों की जीवन स्तर में सुधार करना ।
• विकासशील देशों को ऋण और अनुदान प्रदान करना ।
• आर्थिक सुधार बुनियादी ढांचे शिक्षा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सहायता ।
• निजी निवेश को बढ़ाना ।
• पर्यावरणीय  और सतत विकास को समर्थन देना । 

विश्व बैंक समूह में शामिल 5 संस्थाएं :

1. पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD)
           स्थापना : 1944 
           सदस्य : 189 
कार्य : मध्य आय और निम्न आय वाले देशों में गरीबों को कम करना और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) 
              स्थापना : 1956
               सदस्य : 189
 कार्य : निजी उद्यम के लिए वृत्तीय संसाधन जूटा कर लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाने तथा बेहतर जीवन स्तर प्राप्त करने के अवसर प्रदान करना, निजी क्षेत्र को निवेश और सलाह देता है 

अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA)
              स्थापना : 1960 
               सदस्य : 173 
कार्य : अनुदान और कम ब्याज वाले ऋण देशों को अपने भविष्य में निवेश करने, जीवन को बेहतर बनाने और दुनिया भर में अधिक सुरक्षित अधिक समृद्ध समुदाय बनाने में मदद करते हैं ।

4. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA)
            स्थापना : 1988
            सदस्य : 179 
भारत इसका सदस्य 1994 में बना ।
कार्य : विदेशी निवेश के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना,गरीबी  को कम करना और लोगों के जीवन में सुधार लाना, निवेश पर बीमा और सुरक्षा प्रदान करता है।

5. निवेश- विवादों के निपटारे के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र (ICSID)
                 स्थापना : 1966 
                  सदस्य : 163 
भारत सदस्य नहीं है ।
कार्य : निवेश विवादों का समाधान करता है ।

विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त करने वाले क्षेत्र: 
                • शिक्षा 
                • स्वास्थ्य 
                • स्वच्छ जल 
                • बिजली 
                • सड़क और परिवहन 
                •  कृषि 
                • डिजिटलीकरण और ई-गवर्नेंस

विश्व बैंक की शेयर धारिता : 16.41% वोटो के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे बड़ा एकल शेयर धारक है, इसके बाद जापान ( 7.87%), जर्मनी ( 4.49%), यूनाइटेड किंगडम ( 4.31%), और फ्रांस ( 4.31%) का स्थान है। शेष शेयर अन्य सदस्य देशों के बीच विभाजित है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

एक वैश्विक वृत्तीय संगठन है, जो देश को आर्थिक स्थिरता बनाए रखने भुगतान संतुलन सुधारने, और संकट के समय वित्तीय सहायता प्रदान करती है ।
        मुख्यालय : वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका 
            स्थापना :  27 दिसंबर 1945 ( ब्रेटन वुड्स                                                                 सम्मेलन  में )                                                      
            कुल सदस्य : 190 (2025 तक) (अंडोरा)
             प्रमुख : क्रिस्टलीना  जॉर्जीवा 
            प्रबंध निदेशक : क्रिस्टीन लगर्डे 
            आईएमएफ की पहली उप प्रबंध निदेशक: गीता                                                                       गोपीनाथ

• IMF का सदस्य बनने के बाद ही IBRD की सदस्यता मिलती है
• सदस्य देश IMF में कोटा के अनुसार योगदान देते हैं ।
• कोटा के आधार पर ही देश को सहायता दी जाती है और निर्णयो में वोटिंग पावर भी तय होती है ।
• IMF जब किसी देश को कर्ज देता है तो बदले में आर्थिक सुधारो की शर्तें भी रखता है।
    
मुख्य उद्देश्य :     
1. वैश्विक वृत्तीय स्थिरता बनाए रखना ।   
2. मुद्रा विनिमय दरो की निगरानी करना ।
3. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना ।
4. जरूरतमंद देश को अल्पकालिक ऋण प्रदान करना ।
5. आर्थिक नीतियों पर तकनीकी सलाह और प्रशिक्षण देना ।

विश्व व्यापार संगठन (WTO)

विश्व व्यापार संगठन (WTO) एक अंतरराष्ट्रीय संघठन हैं जो देशों के बीच मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी व्यापार को बढ़ावा देता हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार नियमों को स्थापित करना, व्यापार विवादों का समाधान करना,और व्यापार बाधाओं को कम करना है।

            मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैंड 
            स्थापना : 1 जनवरी 1995
        कुल सदस्य : 164 (164 अफ़गानिस्तान)
             प्रमुख  : नागोजी ओकोंजो ईवैल 
                       (पहली महिला और अफ्रीकी )

 भारत 1 जनवरी 1995 से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है 

मुख्य कार्य :

1.  व्यापार समझौता को लागू करवाना ।
2. सदस्य देशों के बीच विवाद सुलझाना ।
3. वैश्विक व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना ।
4. कम विकसित देशों की मदद करना ।
5. नए व्यापार समझौता पर बातचीत करना ।

यूरोपीय यूनियन (EU)

यूरोपीय संघ एक राजनीतिक और आर्थिक संगठन हैं, ये सभी देश आपस मे एक दूसरे का सहयोग करते हैं ताकि व्यापार, सुरक्षा, पर्यावरण, मानवाधिकार, और अन्य मुद्दों पर एकजुटता बनी रहे।

         मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम 
     स्थापना  : यूरोपीय संघ की नींव 1958 के रोम संधि से
                       रखी गई थी, लेकिन इसका आधिकारिक                              स्थापना 1993 में हुआ ।               कुल सदस्य : 27 ( ब्रिटेन ने 2020 में यूरोपीय संघ को                        छोड़ दिया, जिसे BREXIT कहा जाता हैं।)
          अध्यक्ष : उर्सुला वन डेर लेयेन 

• यूरोपीय संघ को 2012 का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला ।
• 20 देश यूरो अपनाते हैं। 
• यूरो का चलन 1 जनवरी 2002 से शुरू हुआ।
  
यूरोपीय संघ के उद्देश्य 

• यूरोप में शांति और स्थिरता बनाए रखना। 
• स्वतंत्र और एकीकृत बाजार ।
• सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना। 
• पर्यावरण की रक्षा और टिकाऊ विकास। 
• विदेश और सुरक्षा नीति बनाना ।
• मानवाधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा करना।
• इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और भाषाई विविधता  का सम्मान करना।
• एक आर्थिक और मौद्रिक यूनियन की स्थापना करना जिसकी मुद्रा यूरो है। 
• आंतरिक सीमाओं के बिना स्वतंत्रता सुरक्षा एवं न्याय प्रदान करना ।


नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन)

NATO एक सैन्य गठबंधन है जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों के बीच बना है इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की सामूहिक रक्षा करना और सैन्य सहयोग बढ़ाना हैं।

              मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम 
               स्थापना : 4 अप्रैल 1949
          कुल सदस्य : 32 
               अध्यक्ष  : जेंस स्टॉलटनबर्ग
                 31 वाँ  : फिनलैंड 
                 32 वाँ  : स्वीडन 

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ    ( SAARC)

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ एक क्षेत्रीय संगठन है जो दक्षिण एशिया के आठ देशों को आपस मैं सहयोग और विकास के लिए बनाया गया है।
              मुख्यालय : काठमांडू, नेपाल
              स्थापना : 8 दिसम्बर 1985
          कुल सदस्य : 8 
            महासचिव : गुलाम सरवर
       पर्यवेक्षक देश : 9
     सदस्य देश : मालदीव्स, भूटान, बांग्लादेश,श्रीलंका पाकिस्तान, अफगानिस्तान,नेपाल,भारत

• सार्क के पहले महासचिव अब्दुल अहसान (बांग्लादेश) थे।
• पहले भारतीय महासचिव शीलकांत शर्मा  (2008 से 2011)
• सार्क में पर्यवेक्षक देश भी है, जो सदस्य नहीं हैं, लेकिन वह बैठक में भाग ले सकते हैं।

सार्क के उद्देश्य

सार्क आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सहयोग करते हैं। 
• सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं। 
• सार्क विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी सहयोग करते हैं।
• सार्क क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर सहयोग करते हैं। 

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन    (ASEAN)

             मुख्यालय : जकार्ता, इंडोनेशिया 
            स्थापना    : 8 अगस्त 1967
       कुल सदस्य     : 11
       मूल सदस्य स्थापना के समय : इंडोनेशिया, मलेशिया,                                                   फिलीपींस, सिंगापुर,थाईलैंड
          सदस्य देश  : इंडोनेशिया,थाईलैंड,मलेशिया, ब्रूनेई कंबोडिया,वियतनाम,फिलिपींस,लाओस, सिंगापुर, म्यांमार, तिमोर 
  
• 8 अगस्त को आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
• आसियान विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
• भारत आसियान का सदस्य नहीं है ।


बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC)

यह एक क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी से लगे हुए दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था।

            मुख्यालय : ढाका, बांग्लादेश 
           स्थापना    : 6 जून 1997
         कुल सदस्य  : 7
         महासचिव   : इंद्रमणि पांडे 
       सदस्य देश     : बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार,          
                                   नेपाल,श्रीलंका, थाईलैंड   

प्रमुख क्षेत्र :
ऊर्जा 
कृषि 
पर्यटन 
पर्यावरण और आपदा प्रबंधन 
व्यापार और निवेश 
परिवहन और संचार 
जलवायु परिवर्तन 
सांस्कृतिक सहयोग 


एशियाई विकास बैंक (ADB)

एशियाई विकास बैंक सदस्य देशों को ऋण,अनुदान और तकनीकी सहायता और कम ब्याज पर लंबी अवधि के लिए लोन देता है ।
               मुख्यालय : मनीला, फिलीपींस 
                स्थापना   : 19 दिसंबर 1966
             कुल सदस्य  : 68
                 अध्यक्ष    : मासतसुगहु आसाकवा 
             उपाध्यक्ष      :  अशोक लवासा 

• एशियाई विकास बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी अब एशियाई विकास बैंक के पास 68 सदस्य है जिसमें से 49 एशिया और पेसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं। 
• भारत एशिया विकास बैंक का संस्थापक सदस्य है। 

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)


विश्व मौसम विज्ञान संगठन जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क को वैज्ञानिक समर्थन और जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल  वैज्ञानिक आधार, मौसम उपग्रह और समुद्री निगरानी करता हैं।
    
      मुख्यालय : जेनेवा,स्वीटजरलैंड
      स्थापना   : 23 मार्च 1950
   कुल सदस्य : 193
        अध्यक्ष : अब्दुल्ला अल मडोस 

• यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 
• भारत विश्व मौसम विज्ञान संगठन का सदस्य है। 
• 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान संगठन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

प्रमुख उद्देश्य :

• जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापमान पर निगरानी रखना 
• मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और जल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना ।
• प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी को बेहतर बनाना। 
• दुनिया भर मौसम की जलवायु की सटीक जानकारी प्रदान करना ।


विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन डिजिटल युग में कॉपीराइट सुरक्षा के लिए नीतियां  बनाता हैं और सदस्य देशों को तकनीकी सहायता प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करता हैं।
 
         मुख्यालय : जिनेवा,स्विट्जरलैंड
          स्थापना  : 14 जुलाई 1967
       कुल सदस्य : 193
     महानिदेशक  : दरें तंग

• भारत में इसका सदस्य है ।
• यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 

प्रमुख उद्देश्य:

• विश्व बौद्धिक संपदा संगठन इनोवेशन को आर्थिक विकास से जोड़ना है।
• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक संपदा कानून का समन्वय करना।
• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक संपदा की रक्षा और प्रचार करना।


अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ( ILO)

 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन दुनिया का ऐसा संगठन है जिसमें सरकार, मजदूर और नियोक्ता तीनों मिलकर नीतियां बनाते हैं।
    
      मुख्यालय : जेनेवा स्वीटजरलैंड 
       स्थापना  : 1919
    कुल सदस्य : 187
  महानिदेशक  : गिलबर्ट फ़ होंगबो 

• 1969 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार मिला श्रमिकों की दशा सुधारने के लिए ।
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को 1946 में संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी का दर्जा मिला।

 प्रमुख उद्देश्य :

• बालश्रम की खिलाफ काम करना ।
• दुनियाभर में श्रमिकों के अधिकारो की रक्षा करना ।
• समान वेतन, श्रम सुरक्षा, काम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना।
• श्रमिकों, मालिकों और सरकार के बीच तीन पक्ष सहयोग को बढ़ावा देना।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO)


विश्व स्वास्थ्य संगठन एक वैश्विक संगठन है जो दुनिया भर टीकारण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य नीतियों , आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रतिक्रिया मार्गदर्शन करता हैं।
   
         मुख्यालय : जेनेवा, स्वीटजरलैंड
         स्थापना    :  7 अप्रैल 1948
    कुल सदस्य   : 194
  
• पहली स्वास्थ्य सभा 1950 में हुई थीं।
• 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है ।
• भारत भी एक संस्थापक सदस्य हैं।
  
प्रमुख उद्देश्य : 

• मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
• स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन जैसे महामारी, भूकंप, युद्ध आदि।
• संक्रामक बीमारियों से लड़ना ( कोविड–19, मलेरिया, डीबी)
• वैक्सीन, दवाओं से जुड़े नीतियों को बनाना ।
• टीकाकरण दुनिया भर में संचालित करता है।
• बीमारियों की अंतर्राष्ट्रीय सूची तैयार करता हैं।




संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ( UNICEF)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष एक वैश्विक संगठन है जो विशेष रूप से बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए काम करता हैं । टीकाकरण, मातृ एवं नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, बाल अधिकारों पर रिपोर्ट, स्कूल निर्माण का कार्यक्रम के लिए काम करता हैं।
     
      मुख्यालय : न्यूयॉर्क 
       स्थापना   : 11 दिसंबर 1946
      कुल सदस्य : 190
          प्रमुख     : कैथरीन रसैल 

• यूनिसेफ के साथ भारत की साझेदारी 1949 में शुरू हुई थी । भारत में इसका पहला कार्यालय नई दिल्ली में 1952 में स्थापित किया गया था।
• मिली बाबी ब्राउन को 14 वर्ष की आयु में यूनिसेफ की सबसे कम आयु की सद्भावना राजदूत के रूप में घोषित किया गया है।

 प्रमुख उद्देश्य 

• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा, तस्करी से सुरक्षा और बाल शोषण के खिलाफ कार्य करती हैं।
• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष टीकाकरण, पोषण और शुद्ध पानी, शौचालय, स्वच्छ भोजन जैसी मूलभूत चीजें प्रदान करती हैं।
• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ जीवन, अच्छी शिक्षा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध करती हैं।
• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष युद्ध, बाढ़, सूखा और प्राकृतिक आपदाओं में बच्चों को जरुरी सहायता देती हैं।


यूनेस्को (UNESCO)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक,वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है जो शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देती है ।
         
          मुख्यालय : पेरिस 
            स्थापना : 16 नवंबर 1945 
       कुल सदस्य  : 195 ( 195th फिलिस्तीन )
       महानिदेशक : आंद्रे एंजेल 

• यूनेस्को के पहले जनरल कॉन्फ्रेंस सेशन का आयोजन 20 नवंबर से 10 दिसंबर 1946 के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था इसमें कुल 30 देशों ने भाग लिया था ।
• 18 अप्रैल को विश्व विरासत स्थल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
• यूनेस्को में शामिल पहला विश्व धरोहर स्थल इक्वाडोर का Galapagos Island था ।
• यूनेस्को में कुल 1154 स्थल 2021 तक शामिल किए गए हैं।
• सर्वाधिक स्थल इटली (58) में  संरक्षित हैं।
• भारत को पहली बार यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46 वे सत्र की अध्यक्षता और मेजबानी के लिए चुना गया था।
• भारत में यूनेस्को द्वारा 42 विश्व धरोहर स्थल संरक्षित किए गए हैं।
 

ब्रिक्स (BRICS)

ब्रिक्स एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसमें 5 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं :
   B : ब्राजील 
   R : रूस 
    I : भारत 
   C : चीन 
   S : दक्षिण अफ्रीका 
     
    स्थापना : 16 जून, 2009
   कुल सदस्य: 10

• दक्षिण अफ्रीका 2010 में ब्रिक्स में शामिल हुआ था।
• ब्रिक्स को R –5 के नाम से भी जाना जाता हैं।

 प्रमुख उद्देश्य :     

ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच व्यापार निवेश और विकास में सहयोग करता है ।
• ब्रिक्स जलवायु परिवर्तन गरीबी ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करता है ।                                                         •  ब्रिक्स संयुक्त राष्ट्र, IMF, World Bank, जैसे 
 वैश्विक संस्थानों में सुधार की मांग करता है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ